Suriya 42: सूर्या की फिल्म का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, फीमेल लीड के तौर पर इस एक्ट्रेस को किया साइन

Suriya 42: सूर्या की फिल्म का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, फीमेल लीड के तौर पर इस एक्ट्रेस को किया साइन

साउथ फिल्मों (South Films) का क्रेज इन दिनों पूरे देश में देखने को मिल रहा है। तमिल सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की आने वाली 42वीं फिल्म ‘सूर्या 42' (Suriya 42) नाम से बन रही है। शुक्रवार को इस फिल्म का मोशन पोस्टर (Motion Poster) रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन शिवा करेंगे। आपको बता दें, फिल्म एक फैंटसी ड्रामा (Fantasy Drama) है जिसे 3डी (3D) में शूट किया जाएगा। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लोगों में साउथ फिल्मों का क्रेज देखते हुए मेकर्स (Makers) इसे बड़े पैमाने पर लॉन्च करना चाहते हैं।

मोशन पोस्टर देख अनुमान लगाया जा रहा है कि सूर्या एक योद्धा (Warrior) की भूमिका में नजर आ सकते हैं। यह उनकी पहली पीरियड (Period) फिल्म होगी। दिशा पाटनी (Disha Patani) को इस फिल्म में फीमेल लीड (Female Lead) के तौर पर साइन किया गया है। इसके बाकी कास्ट और क्रू का ऐलान भी जल्द किया जाएगा। मोशन पोस्टर में युद्ध मैदान (Battle Field) के ऊपर एक बाज (Hawk) उड़ रहा है। यहां एक युद्ध की झलक भी देखने को मिलती है। अंत में मैदान के ऊपर उड़ रहा बाज एक योद्धा के कंधे पर जाकर बैठ जाता है।

सूर्या ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘हम अपने इस एडवेंचर भरे काम की शुरुआत के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहते हैं।' फैंस ने कमेंट सेक्शन पर सूर्या की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, 'यह भव्य लग रहा है। यह दिखाता है कि सूर्या का कद बढ़ रहा है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड से दिशा पाटनी की कास्टिंग दिखता है कि फिल्म के पैन इंडिया (Pan India) का इरादा है। गुड सूर्या।' आपको बता दें, ‘सूर्या 42‘ कुल 10 भाषाओं में रिलीज होगी।

हेमलता बिष्ट